Skip to main content

गरीब का कर्फ्यू

“अरे साहेब!!! इतनी जल्दी में कहाँ जा रहे हैं?” सोसायटी के गार्ड की आवाज़ ने रोहित के तेज़ी से बढ़ते पैरों में ब्रेक लगाया।
“कुछ नहीं भैया! कल से पूरे देश में कर्फ्यू लगा है ना! तो कुछ खाने का समान लाने यहीं गेट के पास वाले किराना की दुकान तक जा रहा हूँ।” रोहित जवाब देते हुए आगे बढ़ने लगा। तब तक गार्ड की आवाज़ ने फिर से रोक लिया।

“हाँ साहेब सही कह रहे हैं, जो ज़रूरी सामान चाहिए लेते आयिए। पता नहीं कहाँ से ये महामारी आ गयी! मैंने तो अपनी पूरी ज़िंदगी में ऐसी बीमारी ना देखी! जिसका कोई दवा ही नहीं है। बचना ही दवा है साहेब! ” 
फिर रोहित भी उनकी हाँ में हाँ मिलाते हुए कहा “हाँ ये तो है भैया!, आप लोग भी बचाव कीजिए ”। 

“अरे साहेब अब हम कहाँ से बचेंगे! नौकरी तो करनी है ना!!! नहीं तो खाएँगे क्या? पता नहीं मेरी घरवाली ने कुछ खाने का सामान ख़रीदा भी है या नहीं! उसको तो पता भी नहीं होगा, घर पर कोई टेलिविज़न भी तो नहीं है कि उसे पता चले! 
मोबाइल भी नहीं है कि फ़ोन कर के बता सकूँ! 
पिछले महीने सोंचा था कि एक फ़ोन ख़रीद दूँ लेकिन  मेरी बेटी के छोटे लड़के के लिए कपड़े ख़रीद दिया! उसका जन्म दिन था। बेटी भी बग़ल वाले सोसायटी में झाड़ू पोछा करती है। वह भी बता रही थी कि सब लोगों ने ३ हफ़्ते काम करने के लिए मना कर दिया है। काम नहीं करेगी तो पैसे तो मिलेंगे नहीं। अब कैसे वह अपना और बेटे के खाने का इंतज़ाम करेगी? 
मेरी घरवाली को भी २ दिन से बुख़ार है। बिस्तर पर ही लेटी होगी बेचारी। अब पता नहीं क्या होगा !!! अब तो भगवान ही मालिक हैं। अब जबतक मेरी शिफ़्ट ख़त्म होगी तब तक तो सारी दुकानें बंद हो जाएँगी।” गार्ड एक साँस में ही अपनी सारी मुसीबत रोहित को बता दिया। ऐसा लग रहा था कि शायद वह किसी का इंतज़ार कर रहा था जिसक़ो अपनी सारी मुसीबत बता सके।

सांत्वना देते हुए रोहित गार्ड से बोला “अरे भैया! आप चिंता ना करें! हमें बता दीजिए क्या सामान लाना है। अगर मिलेगा, तो मैं लेते आता हूँ।” ऐसा सुनते ही गार्ड के चेहरे पर तनिक संतोष आया। और मौक़ा देखते ही बोला “मेरे लिए २ किलो दाल अगर मिल जाए तो ले लीजिएगा साहेब। आपका बहुत आभार होगा”

“बस २ किलो दाल!!!” रोहित अचंभित होते हुए बोला। “हाँ साहेब हम गरीब का क्या राशन !!! आटा और चावल तो घर पे होगा ही, बाक़ी २ किलो दाल से ३ हफ़्ता कट जाएगा।” गार्ड ने संतोष जताते हुए बोला।

फिर रोहित ने अपने सामान की पर्ची जो ख़रीदनी थी उसपे एक नज़र मारा और सोंचा कि मेरे लिस्ट में अगर केवल दाल लेना हो तो इसमें तो ६ महीने का दाल आ जाएगा।

फिर वापस आते वक्त रोहित ने गार्ड के लिए २ किलो दाल के साथ तेल, साबुन, मसाले और भी कुछ खाने के समान से भरा झोला गार्ड को पकड़ाते गया। 
गार्ड बहुत कुछ बोलना चाह रहा था लेकिन रोहित नज़रें झुकाके अपने फ़्लैट के तरफ़ चल दिया।
-अरुण सिंह 


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

प्यार एक अजीब सा एहसास है / Love is a strange feeling.

 प्यार एक अजीब सा एहसास है।  जिसको सब समझ नही सकते ।  केवल उसी को समझ में आता है जिसको प्यार होता है ।  कोई इस एहसास को बता भी नही सकता ।  इसको केवल महसूस किया जा सकता है ।  यह आपके जीवन में कई बदलाव ला सकता है।

🌸 नवरात्रि के प्रथम दिन का महत्व – माँ शैलपुत्री की आराधना

🌸 नवरात्रि के प्रथम दिन का महत्व – माँ शैलपुत्री की आराधना नवरात्रि भारत के प्रमुख हिन्दू पर्वों में से एक है, जो माँ दुर्गा के नौ रूपों की उपासना का प्रतीक है। शारदीय नवरात्रि का आरम्भ प्रतिपदा (प्रथम दिन) से होता है। इस दिन माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। 🌼 माँ शैलपुत्री का स्वरूप नाम का अर्थ : शैल (पर्वत) + पुत्री (बेटी) अर्थात् पर्वतराज हिमालय की पुत्री। माँ शैलपुत्री का वाहन नंदी बैल है। उनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएँ हाथ में कमल पुष्प सुशोभित है। माँ का यह रूप साधना की शुरुआत, स्थिरता और शुद्धता का प्रतीक है। 🙏 क्यों मनाया जाता है नवरात्रि? असुरों पर देवी की विजय : महिषासुर नामक राक्षस का संहार करने हेतु माँ दुर्गा ने नौ रातों तक युद्ध किया और दसवें दिन विजय प्राप्त की। आध्यात्मिक शुद्धि : नवरात्रि आत्म-शक्ति को जागृत करने, साधना, उपवास और आत्मसंयम का पर्व है। ऋतु परिवर्तन का उत्सव : यह समय वर्षा ऋतु से शरद ऋतु में प्रवेश का है, जब शरीर व मन को नई ऊर्जा की आवश्यकता होती है। 🕉️ पूजा विधि (प्रथम दिन) ...

कुछ बातें

  ख़्यालों के समुद्र में डूबे रहने से अच्छा है, हमेशा नये किनारों की तलाश करते रहें। असली सत्य वह है जो हमें अपने आँखों से ही नहीं बल्कि मन से भी दिखायी दे। अगर कुछ सिख पाएँ तो सबसे पहले अपने अंतः मन को समझ पाएँ। मन की गहराइयों में उतरने पर ही, अपने खुद के बारे में समझा जा सकता है। खुद को समझने के लिए, सबसे पहले अपने आप का सबसे गहरा मित्र बनना पड़ता है। -अरुण सिंह