Skip to main content

क्रिकेट फ़ैन पति

"सुनो डार्लिंग सुबह हो गयी आज चाय नहीं दि रोज़ की तरह?" सुबह उठते ही शर्मा जी ने अपनी धर्मपत्नी को प्यार से जगाते हुए बोले। रजायी के नीचे से आवाज़ आईं "आज क्रिकेट मैच स्टार्ट होने वाला है?”। शर्मा जी ने जवाब दिया। हाँ और अपना दबाव दिखाते हुए बोला कि अभी मैच स्टार्ट होगा तुम लोग आज मुझे डिस्टर्ब मत करना और हाँ प्लीज़ चाय दे दो।
"अरे उठो!! ख़ुद चाय बना लो और मेरे लिए भी बना देना।" रजायी के अंदर से आवाज़ आयी। आवाज़ में ज़रा सी तेज़ी बढ़ गयी थी। समय को भाँपते हुए और आज मैच भी देखना है सोंच कर चाय बना कर शर्मा जी ने ख़ुद ही पी
ली और धर्मपत्नी जी को भी बेड टी दे दी।
शर्मा जी बाथरूम जाने के लिए बाथरूम का दरवाज़ा खोलने की कोशिश कर रहे थी लेकिन खुल नहीं रहा था।
" इतने तेज़ तेज़ से दरवाज़े की कुंदी खिंचने से दरवाज़ा खुल नहीं जाएगा, जाओ तबतक वैकुम क्लीनर बेड रूम में चला दो बहुत धूल सी लग रही है फ़र्श पर ! " बाथरूम के अंदर से आवाज़ आयी ।
शर्मा जी से भी रहा नहीं गया। अरे यार !!! अभी तो बाथरूम ख़ाली था !!! तुम कब अंदर चली गयी? देखो मैच स्टार्ट होने वाला है मुझे डिस्टर्ब मत करना। और वैकुम क्लीनर से घुर्र घुर्र घुर्र ! ! ! कर बेड रूम साफ़ करने लगे।
थोड़ी देर बाद पड़ोसी के घर से चौके और रन की आवाज़ सुन कर शर्मा जी ने भी आवाज़ लगाया। स्कोर क्या हुआ कौन बैटिंग कर रहा है ?
टेलीविजन वाले कमरे से आवाज़ आयी "अभी इंडिया ने बैटिंग स्टार्ट किया है, १० रन हुए हैं। रूम क्लीन कर लो फिर आ जाओ तुम भी देख लो"।
शर्मा जी मन ही मन सोचे अभी तो बाथरूम भी जाना है! तभी उधर से फिर से आवाज़ आयी
"अरे सुनो किचेन में सब्ज़ी ख़त्म हो गयी है और दूध भी ख़त्म हो गया है "।
शर्मा जी बाथरूम से नहा कर बाहर निकले और पास की सब्ज़ी मंडी जाने के लिए तैयार होने लगे। बीच बीच में क्रिकेट का स्कोर भी पूछ लिया कर रहे थे। और हिदायत भी दे दिया कि सब्ज़ी ले कर आ रहा हूँ उसके बाद मुझे मैच देखने में डिस्टर्ब मत करना। उधर से कोई आवाज़ नहीं आई।
अरे भैया जल्दी सब्ज़ी दो! “ अरे साहेब इतनी जल्दी क्या है ! रुकिए थोड़ा क्रिकेट स्कोर तो सुन लूँ, आपने क्रिकेट देखा क्या टेलीविजन पर? कितने चौके पड़ रहे हैं! टेलीविजन पर देखने में तो मज़ा आ रहा होगा !!”
“अरे भैया आप सब्ज़ी दो। और यहाँ कहीं दूध मिलेगा क्या ? “
शर्मा जी भी अब जल्दी घर जा के मैच देखना चाह रहे थे। सब्ज़ी वाले ने शर्मा जी की मदद की और नज़दीक ही दूध की दुकान बता दिया।
शर्मा जी घर पहुँचते ही “स्कोर क्या हुआ ?” धर्मपत्नी जी ने उत्सुकता में जवाब दिया “बहुत अच्छा खेल रही है इंडिया टीम ! ३०० रन बन गए! ४ ओवर और बचे हैं । आप भी देख लीजिए।"
शर्मा जी भी सोफ़े में धँस के बैठ गए और हिदायत देते गए “मुझे डिस्टर्ब मत करना” । तब तक इलेक्ट्रिसिटी चली गयी और टेलीविजन बंद हो गया । धर्मपत्नी जी धीरे से उठीं और बोलते गयीं मैं आपके लिए चाय बना के लाती हूँ।
- अरुण कुमार सिंह

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

प्यार एक अजीब सा एहसास है / Love is a strange feeling.

 प्यार एक अजीब सा एहसास है।  जिसको सब समझ नही सकते ।  केवल उसी को समझ में आता है जिसको प्यार होता है ।  कोई इस एहसास को बता भी नही सकता ।  इसको केवल महसूस किया जा सकता है ।  यह आपके जीवन में कई बदलाव ला सकता है।

🌸 नवरात्रि के प्रथम दिन का महत्व – माँ शैलपुत्री की आराधना

🌸 नवरात्रि के प्रथम दिन का महत्व – माँ शैलपुत्री की आराधना नवरात्रि भारत के प्रमुख हिन्दू पर्वों में से एक है, जो माँ दुर्गा के नौ रूपों की उपासना का प्रतीक है। शारदीय नवरात्रि का आरम्भ प्रतिपदा (प्रथम दिन) से होता है। इस दिन माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। 🌼 माँ शैलपुत्री का स्वरूप नाम का अर्थ : शैल (पर्वत) + पुत्री (बेटी) अर्थात् पर्वतराज हिमालय की पुत्री। माँ शैलपुत्री का वाहन नंदी बैल है। उनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएँ हाथ में कमल पुष्प सुशोभित है। माँ का यह रूप साधना की शुरुआत, स्थिरता और शुद्धता का प्रतीक है। 🙏 क्यों मनाया जाता है नवरात्रि? असुरों पर देवी की विजय : महिषासुर नामक राक्षस का संहार करने हेतु माँ दुर्गा ने नौ रातों तक युद्ध किया और दसवें दिन विजय प्राप्त की। आध्यात्मिक शुद्धि : नवरात्रि आत्म-शक्ति को जागृत करने, साधना, उपवास और आत्मसंयम का पर्व है। ऋतु परिवर्तन का उत्सव : यह समय वर्षा ऋतु से शरद ऋतु में प्रवेश का है, जब शरीर व मन को नई ऊर्जा की आवश्यकता होती है। 🕉️ पूजा विधि (प्रथम दिन) ...

🌸 नवरात्रि के छठे दिन का महत्व – माँ कात्यायनी की आराधना

 यहाँ नवरात्रि के छठे दिन (षष्ठी) के लिए संपूर्ण हिन्दी ब्लॉग सामग्री प्रस्तुत है। इसे आप अपने ब्लॉग, सोशल मीडिया पोस्ट या वीडियो स्क्रिप्ट में सीधे उपयोग कर सकते हैं: 🌸 नवरात्रि के छठे दिन का महत्व – माँ कात्यायनी की आराधना शारदीय नवरात्रि का छठा दिन माँ दुर्गा के षष्ठम स्वरूप – माँ कात्यायनी की उपासना को समर्पित है। माँ कात्यायनी को महिषासुर का वध करने वाली योद्धा देवी के रूप में पूजा जाता है। वे धैर्य, साहस और विजय की प्रतीक हैं। 🌼 माँ कात्यायनी का स्वरूप इनके चार हाथ हैं – दाहिने ऊपर के हाथ में खड्ग (तलवार) , दाहिने नीचे के हाथ में कमल , बाएँ ऊपर के हाथ में ढाल , बाएँ नीचे का हाथ अभय मुद्रा में है। उनका वाहन सिंह है, जो पराक्रम और वीरता का प्रतीक है। उनका तेज़ अत्यंत प्रचंड और दिव्य है। 🙏 नवरात्रि क्यों मनाई जाती है? असुरों पर विजय – महिषासुर का संहार कर देवी ने धर्म की स्थापना की। आध्यात्मिक साधना – इन नौ दिनों में साधक अपने भीतर की शक्ति को जागृत करता है। ऋतु परिवर्तन का पर्व – शरद ऋतु में शरीर और मन को नई ऊर्जा से भरने ...