Skip to main content

सामाजिक दबाव | Social Pressure


अंकल जी आप बग़ल वाले ख़ाली बेंच पर बैठ जाइए, जब आप का नम्बर आएगा तो मैं बुलाऊँगा। आप बहुत थके हुए लग रहे हैं!” बैंक के लोन पास करने वाले कर्मचारी ने 58 साल के गुप्ता जी को आदर पूर्वक बोलते हुए दूसरे कस्टमर का लोन आवेदन चेक करने में मगन हो गए। गुप्ता जी भी हाथ में फ़ाइल ले कर खाली पड़ी बेंच पर बैठ गए और अपने नम्बर का इंतज़ार करने लगे।

अरे! गुप्ता ! यहाँ कैसे? क्या हुआ? क्या काम है?” आवाज़ सुनकर गुप्ता जी भी दूसरे तरफ़ मुड़े, तो सामने देखा कि उनके पुराने मित्र नरेश जो बैंक में कर्मचारी थे उनके तरफ़ रहे थे  

अरे ! तुम ! इसी बैंक में काम करते हो क्या!! “हाँ अभी एक महीना हुआ बरेली से लखनऊ ट्रान्स्फ़र हुआ है। 
नरेश भी नज़दीक आते हुए गुप्ता जी को गले लगाते हुए बग़ल में बैठ गए और हाल चाल पूछने लगे। यार गुप्ता तुम्हारे बेटे का एंजिनीरिंग की पढ़ायी तो समाप्त हो गयी होगी इस साल ! बहुत ही होनहार लड़का है तुम्हारा ! सुना है  उसकी नौकरी भी लग गयी है !

हाँ उसका प्लेस्मेंट हो गया है , एक बड़ी कम्पनी से ऑफ़र आया है। लेकिन उसको मास्टर की पढ़ायी करने अमेरिका जाना है उसी के लिए लोन की अर्ज़ी देने आया हूँ।” “अरे यार तुम वैसे भी इतनी मुस्किल से पैसे का जुगाड़ करके उसकी पढ़ायी कराए और इस उम्र में फिर से लोन ले रहे हो ? मास्टर कोर्स की पढ़ायी तो वह यहाँ भी कर सकता है! विदेशों से लड़के पढ़ायी करने अपने देश में  रहे हैं आज कल !” नरेश ने गुप्ता को समझाते हुए बोले। 

यार हमारे कॉलोनी के सबके लड़के अमेरिका पढ़ने जा रहे है, कुछ के बड़े लड़के तो वहीं पर रहने भी लगे हैं ! अब जब गौरव के सारे दोस्त आगे की पढ़ायी करने अमेरिका जा रहे हैं और कोई भी अपनी मिली हुई नौकरी अभी नहीं कर रहे हैं। तो गौरव भी कह रहा है कि नौकरी नहीं करेगा और वह भी आगे की पढ़ायी करने अमेरिका जाना चाहता है। तो अब वहाँ की पढ़ायी के लिए तो बहुत पैसे चाहिए ना ! इसी लिए लोन ले रहा हूँ। फिर जब गौरव की नौकरी वहाँ लग जाएगी तो लोन चूका देंगे।गुप्ता जी नरेश को बताते चले गए। 

अरे यार! और लोगों के पास पैसे हैं, तो उनके लड़कों को अभी नौकरी करने की ज़रूरत नहीं है , लेकिन तुम्हारा तो !  देख ले जो तुम्हें अच्छा लगे। बाक़ी मैं तो तुम्हारा दोस्त हूँ इस नाते समझा रहा था।नरेश भी गुप्ता को समझाते हुए बोले।

गुप्ता जी भी बात काटते हुए बोलेनहीं यार ! अब हमें रहना तो उसी कॉलोनी में है ना !  तो समाज के अनुसार चलना पड़ेगा ना !”

लोन पास करने वाले कर्मचारी का आवाज़ आयास्वदेश गुप्ता जी ! अपना आवेदन और सारे पेपर ले कर यहाँ जाइएफिर गुप्ता जी नरेश के पास से उठकर लोन पास करने वाले कर्मचारी के पास ख़ाली पड़े कुर्शी पर बैठ गए और एक-एक  करके पेपर दिखाने लगे

- अरुण कुमार सिंह 


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

प्यार एक अजीब सा एहसास है / Love is a strange feeling.

 प्यार एक अजीब सा एहसास है।  जिसको सब समझ नही सकते ।  केवल उसी को समझ में आता है जिसको प्यार होता है ।  कोई इस एहसास को बता भी नही सकता ।  इसको केवल महसूस किया जा सकता है ।  यह आपके जीवन में कई बदलाव ला सकता है।

🌸 नवरात्रि के प्रथम दिन का महत्व – माँ शैलपुत्री की आराधना

🌸 नवरात्रि के प्रथम दिन का महत्व – माँ शैलपुत्री की आराधना नवरात्रि भारत के प्रमुख हिन्दू पर्वों में से एक है, जो माँ दुर्गा के नौ रूपों की उपासना का प्रतीक है। शारदीय नवरात्रि का आरम्भ प्रतिपदा (प्रथम दिन) से होता है। इस दिन माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। 🌼 माँ शैलपुत्री का स्वरूप नाम का अर्थ : शैल (पर्वत) + पुत्री (बेटी) अर्थात् पर्वतराज हिमालय की पुत्री। माँ शैलपुत्री का वाहन नंदी बैल है। उनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएँ हाथ में कमल पुष्प सुशोभित है। माँ का यह रूप साधना की शुरुआत, स्थिरता और शुद्धता का प्रतीक है। 🙏 क्यों मनाया जाता है नवरात्रि? असुरों पर देवी की विजय : महिषासुर नामक राक्षस का संहार करने हेतु माँ दुर्गा ने नौ रातों तक युद्ध किया और दसवें दिन विजय प्राप्त की। आध्यात्मिक शुद्धि : नवरात्रि आत्म-शक्ति को जागृत करने, साधना, उपवास और आत्मसंयम का पर्व है। ऋतु परिवर्तन का उत्सव : यह समय वर्षा ऋतु से शरद ऋतु में प्रवेश का है, जब शरीर व मन को नई ऊर्जा की आवश्यकता होती है। 🕉️ पूजा विधि (प्रथम दिन) ...

🌸 नवरात्रि के छठे दिन का महत्व – माँ कात्यायनी की आराधना

 यहाँ नवरात्रि के छठे दिन (षष्ठी) के लिए संपूर्ण हिन्दी ब्लॉग सामग्री प्रस्तुत है। इसे आप अपने ब्लॉग, सोशल मीडिया पोस्ट या वीडियो स्क्रिप्ट में सीधे उपयोग कर सकते हैं: 🌸 नवरात्रि के छठे दिन का महत्व – माँ कात्यायनी की आराधना शारदीय नवरात्रि का छठा दिन माँ दुर्गा के षष्ठम स्वरूप – माँ कात्यायनी की उपासना को समर्पित है। माँ कात्यायनी को महिषासुर का वध करने वाली योद्धा देवी के रूप में पूजा जाता है। वे धैर्य, साहस और विजय की प्रतीक हैं। 🌼 माँ कात्यायनी का स्वरूप इनके चार हाथ हैं – दाहिने ऊपर के हाथ में खड्ग (तलवार) , दाहिने नीचे के हाथ में कमल , बाएँ ऊपर के हाथ में ढाल , बाएँ नीचे का हाथ अभय मुद्रा में है। उनका वाहन सिंह है, जो पराक्रम और वीरता का प्रतीक है। उनका तेज़ अत्यंत प्रचंड और दिव्य है। 🙏 नवरात्रि क्यों मनाई जाती है? असुरों पर विजय – महिषासुर का संहार कर देवी ने धर्म की स्थापना की। आध्यात्मिक साधना – इन नौ दिनों में साधक अपने भीतर की शक्ति को जागृत करता है। ऋतु परिवर्तन का पर्व – शरद ऋतु में शरीर और मन को नई ऊर्जा से भरने ...